Search

 
 
 

Ranchi News: हरमू रोड में राहगीर से मोबाइल छिनतई, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: हरमू रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति राहगीर से मोबाइल छीनकर रातू रोड की ओर भाग गया. सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना की गश्ती टीम ने बाइक सवार का पीछा किया और रानी सती मंदिर गली के पास उसे पकड़ लिया.
 
मोबाइल चोर गिरफ्तार

Ranchi News: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने राहगीर से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी मो. कैफ अली उर्फ मो. कैफ (24) के रूप में हुई है. 

 

जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर की रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि हरमू रोड विशाल मेगा मार्ट के सामने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति राहगीर से मोबाइल छीनकर रातू रोड की ओर भाग गया है. सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना की गश्ती टीम ने बाइक सवार का पीछा किया और रानी सती मंदिर गली के पास उसे पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें: 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 23 सितंबर की रात हरमू रोड से मोबाइल छीना था. वहीं, जिस मोटरसाइकिल से वह वारदात को अंजाम दे रहा था, उसके बारे में पूछताछ में उसने बताया कि 22 सितंबर की सुबह हिंदपीढ़ी के झुमका मोहल्ला स्थित बच्चा कब्रिस्तान के पास से बाइक चोरी की थी.

 

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ रांची के अलग-अलग थानों में पहले से छिनतई, चोरी और अन्य मामलों से जुड़े कुल सात केस दर्ज हैं. इनमें डोरंडा, लोअर बाजार, सुखदेवनगर, लालपुर, बरियातू, अरगोड़ा और कोतवाली थाना के मामले शामिल हैं. इस संबंध में सुखदेवनगर थाना मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही