Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर स्थित पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम के फ्लैट में मंगलवार अहले सुबह मोबाइल चोरी की कोशिश की गई. स्थानीय लोगों ने चोरी के आरोप में एक नाबालिग और एक युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें
दरवाजा खुला देख फ्लैट में घुसे आरोपी
जानकारी के अनुसार, घूरन राम के पोते को स्कूल स्टॉपेज पर छोड़ने के लिए उनकी बहू मंगलवार सुबह फ्लैट का दरवाजा बंद कर बाहर गई थी. इसी दौरान एक नाबालिग और एक युवक फ्लैट के अंदर घुसा. आरोप है कि युवक ने घर में रखा मोबाइल फोन उठा लिया और वहां से भागने की कोशिश की.
इसी बीच जब घरवालों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने शोर मचाया. आवाज सुनकर सोसायटी के लोग मौके पर जुट गए और दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है.
पुलिस को आशंका है कि दोनों खाली फ्लैटों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते होंगे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ इलाके के रहने वाले बताये जा रहे हैं. हालांकि, उनकी पहचान और पते की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.

