Search

 
 
 

धनबाद स्टेशन पर CCTV से पकड़ा गया मोबाइल चोर

रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF और CBI की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. CCTV की मदद से एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में RPF पोस्ट धनबाद और CIB/DHN की संयुक्त टास्क टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी.
 

Dhanbad: रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF और CBI की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. CCTV की मदद से एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. शुक्रवार को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में RPF पोस्ट धनबाद और CIB/DHN की संयुक्त टास्क टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी. 

Uploaded Image
इस दौरान CCTV कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि प्लेटफार्म संख्या 1 के वेटिंग हॉल में एक संदिग्ध व्यक्ति यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहा है. उसकी पहचान नीले रंग की शर्ट पहने व्यक्ति के रूप में बताई गई. सूचना मिलते ही गश्ती दल सक्रिय हो गया और पूरे स्टेशन परिसर में संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी. कुछ ही देर में प्लेटफार्म संख्या 2/3 के हावड़ा छोर पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया. टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया.

 


तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ. पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि यह मोबाइल एक रेल यात्री का है जिसे वेटिंग हॉल से चोरी किया गया था. इस संबंध में RPF पोस्ट धनबाद के सीनियर अधिकारी जीबलाल राम की लिखित शिकायत पर जीआरपीएस धनबाद थाना में कांड संख्या 90/26, दिनांक 17 अप्रैल 2026 के तहत BNS की धारा 317(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. 


पुलिस ने आरोपी के पास से रेडमी कंपनी का एक काले रंग का टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 27,000 रुपये बताई जा रही है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विक्की गुप्ता (56 वर्ष) के रूप में हुई है जो बिहार के नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित लहेरी मोहल्ला का निवासी है. 


इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में CCTV कैमरों की सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई के कारण ही इस चोरी की घटना का तुरंत खुलासा संभव हो सका. उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही