Search

 
 
 

जमशेदपुर में मॉक ड्रिलः हवाई हमले का सायरन बजते ही मचा हड़कंप, घायलों को बचाने दौड़ीं राहत टीमें

Jamshedpur News : अभ्यास के दौरान दिखाया गया कि बमबारी के बाद आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जाएगा, मलबे या घटनास्थल पर फंसे घायलों को किस तरह सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा
 
मॉक ड्रिल में शामिल टीमें.

Jamshedpur News : जमशेदपुर के रेडक्रॉस भवन में शनिवार को हवाई हमले में प्रशासन की बचाव की तैयारियां परखने के लिए मॉक डिल का आयोजन किया गया. सिविल डिफेंस की ओर से यहां हवाई हमले जैसी काल्पनिक आपात स्थिति तैयार की गई. इसमें करीब 14 लोगों के घायल होने का दृश्य दिखाया गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्य में पुलिस बल और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया.

 

इसे भी पढ़ें


अभ्यास के दौरान दिखाया गया कि बमबारी के बाद आग लगने पर उसे कैसे बुझाया जाएगा, मलबे या घटनास्थल पर फंसे घायलों को किस तरह सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा. एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाएगा. इस दौरान राहत और बचाव कार्यों की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया, ताकि वास्तविक आपात स्थिति में किसी तरह की अफरातफरी न हो और घायलों को जल्द मदद मिल सके.


केंद्र सरकार के निर्देश पर डीसी राजीव रंजन की निगरानी में यह मॉक ड्रिल कराई गई. इस दौरान बताया गया कि 1971 के युद्ध के समय जमशेदपुर को भी निशाना बनाया गया था. दुश्मन देश अक्सर किसी देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए महत्वपूर्ण औद्योगिक और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाते हैं. जमशेदपुर एक प्रमुख औद्योगिक शहर है, इसलिए यहां ऐसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी बेहद जरूरी है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही