Search

 
 
 

मोरहाबादी से पंडरा तक स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनेंगे आधुनिक वेंडिंग जोन, 3.26 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

शहर के मुख्य सड़कों के किनारे स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नये ठिकाने की तलाश जारी है. इन स्ट्रीट वेंडर्स को अब स्थायी जगह देने की दिशा में पहल की जा रही है. अब इन दुकानदारों के लिए  नगर निगम ने मोरहाबादी से लेकर पंडरा तक आधुनिक वेडिंग जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. वेंडिग जोन के लिए 3.26 करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की गयी है.
 

Ranchi: शहर के मुख्य सड़कों के किनारे स्ट्रीट वेंडर्स के लिए नये ठिकाने की तलाश जारी है. इन स्ट्रीट वेंडर्स को अब स्थायी जगह देने की दिशा में पहल की जा रही है. अब इन दुकानदारों के लिए  नगर निगम ने मोरहाबादी से लेकर पंडरा तक आधुनिक वेडिंग जोन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. वेंडिग जोन के लिए 3.26 करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की गयी है. 


इस मामले को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मोराहबादी और पंडरा क्षेत्र में प्रस्तावित वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल वेंडर्स को बैठाने की व्यवस्था करना नहीं, बल्कि ऐसे आधुनिक वेंडिंग जोन को विकसित करना है, जो शहर की नई पहचान बने, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान हो और स्ट्रीट वेंडर्स को सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराएं.

 

मोरहाबादी रजिस्ट्री ऑफिस के सामने 205 वेंडर्स को मिलेगा स्थायी ठिकाना


निरीक्षण के दौरान मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप आधुनिक वेंडिंग जोन बनाई जा रही है. लगभग 3.26 करोड़ की लागत से विकसित हो रहे हैं. इस परिसर में करीब 205 स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी दुकानें और बैठने की व्यवस्था की जा रही है. अभियंताओं ने नगर आयुक्त को बताया कि यह केवल शेडयुक्त बाजार नहीं होगा, बल्कि नागरिक सुविधाओं से युक्त होगा. इसे सार्वजनिक परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है. 

 

यहां पेयजल, आधुनिक शौचालय, चौड़े पाथवे, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आकर्षक लैंडस्केपिंग, विद्युत व्यवस्था, गार्ड रूम समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध किए जा रहे हैं. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि करीब एक एकड़ क्षेत्र को Visionary Planning के तहत विकसित किया जाए ताकि यह वेंडिंग जोन भविष्य में शहर का एक मॉडल सार्वजनिक स्थल बन सके. यह वेंडिंग जोन केवल व्यापार का केंद्र नहीं होगा, बल्कि शहर की नई पहचान बनेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही