Search

 
 
 

जहां बैठते हैं निगम के सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, वहीं से टपकता है पानी

शहर को स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था का संदेश देने वाला नगर निगम इन दिनों जुगाड़ तकनीक से चल रहा है. निगम भवन की तीसरी मंजिल पर मुख्य सीढ़ी के प्रवेश द्वार के ठीक ऊपर की छत से रोजाना पानी टपक रहा है. बताया जा रहा है कि एसी चालू होने के वजह से यह समस्या बनी हुई है, यह कई दिनों से चल रहा है. लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया.
 

Ranchi: शहर को स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था का संदेश देने वाला नगर निगम इन दिनों जुगाड़ तकनीक से चल रहा है. निगम भवन की तीसरी मंजिल पर मुख्य सीढ़ी के प्रवेश द्वार के ठीक ऊपर की छत से रोजाना पानी टपक रहा है. बताया जा रहा है कि एसी चालू होने के वजह से यह समस्या बनी हुई है, यह कई दिनों से चल रहा है. लेकिन आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया.  


फर्श पर पानी फैलने से लोगों के फिसलने का खतरा न हो, इसके लिए नीचे फल-सब्जी की प्लास्टिक पेटी रख दी गई है, ताकि टपकता पानी उसी में जमा हो सके. यानी मरम्मत के बजाय जुगाड़ के सहारे काम चलाई जा रही है. सबसे हैरानी की बात यह है कि जहां से पानी टपकता है, वहीं पास में सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी का कार्यालय है. रोज अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही होती है, इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही