Search

 
 
 

मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा सेशन

Lagatar Desk: प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा सत्र 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को होगी. संसद की ये बैठकें मॉनसूत्र सत्र की आगे की कार्यवाही बताई जा रही है. इसकी जानकारी संसदयी कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk: केंद्र की मोदी सरकार ने संसद का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है. सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से संसद के दोनों सदनों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया. इन बैठकों में सरकार के जरूरी कामकाज को पूरा किया जाएगा.

 

प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा सत्र 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर को होगी. संसद की ये बैठकें मॉनसूत्र सत्र की आगे की कार्यवाही बताई जा रही है. इसकी जानकारी संसदयी कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी.

इसे भी पढ़ें:

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि यह संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही का ही हिस्सा है. यानी इसे नया सत्र नहीं माना जाएगा. सरकार ने लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों को फिर से बुलाने का अनुरोध किया है.

 

उन्होंने बताया कि इन बैठकों का मकसद जरूरी सरकारी कामकाज निपटाना है. उन्होंने का कि कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की बैठक तीन दिसंबर को खत्म हो सकती है.

 

गौरतलब है कि मॉनसून सत्र की कार्यवाही 13 अगस्त 2026 को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी. अब सरकार ने उसी सत्र की कार्यवाही फिर शुरू करने का अनुरोध किया है. इस दौरान दोनों सदनों में जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा. 

 

संसद की एक दिन की विशेष सत्र बुलाए जाने पर राजनीतिक गलियारे में यह भी चर्चा है कि सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन ला सकती है. सरकार का मकसद 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देना है.

 

महिला आरक्षण को चुनाव क्षेत्रों के परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल इस साल 17 अप्रैल की विशेष सत्र में लोकसभा से पास नहीं हो पाया था. इसे जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका था. इस बिल के गिरने के बाद से ही देश में परिसीमन की प्रक्रिया और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर बहस तेज हो गई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही