Search

 
 
 

Jamshedpur News: ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 50-60 मॉडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर से कुचला

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा के दौरान शहर में वाहनों और लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में तेज आवाज करने वाली बाइकों पर विशेष नजर रखी जाएगी. मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर उसे जब्त करने के साथ चालक के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
 
मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला रोड रोलर

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा से पहले तेज और असामान्य आवाज करने वाली बाइकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार को साकची थाना के बाहर जब्त किए गए करीब 50 से 60 मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में साकची, बागबेड़ा, जुगसलाई, परसुडीह समेत शहर के कई इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जांच के दौरान जिन बाइकों में कंपनी के निर्धारित साइलेंसर की जगह मॉडिफाइड साइलेंसर मिले, उन्हें वाहनों से निकलवाकर जब्त किया गया.

 

पुलिस के अनुसार दुर्गा पूजा के दौरान शहर में वाहनों और लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में तेज आवाज करने वाली बाइकों पर विशेष नजर रखी जाएगी. मॉडिफाइड साइलेंसर मिलने पर उसे जब्त करने के साथ चालक के खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

 

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे बाइक में कंपनी का निर्धारित साइलेंसर ही लगाएं. पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पूजा के दौरान भी ऐसे वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही