Search

 
 
 

इजरायल की संसद Knesset में मोदी...मोदी के नारे लगे, नेतन्याहू ने कहा, मोदी दोस्त से ज्यादा भाई जैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का स्वागत करते हुए नेतन्याहू ने कहा, हमारे अच्छे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. भारतीय समुदाय ने भी पीएम मोदी भव्य स्वागत किया.
 
  • मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे.
  • प्रधानमंत्री मोदी अब तक 18 देशों की संसद में बोल चुके  हैं.
  • भारतीय समुदाय ने भी पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया.

Tel Aviv  :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दो दिवसीय इजरायल के दौरे पर हैं. पीएम का विमान आज बुधवार को राजधानी तेल अवील के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर उतरा. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया.

 

 

 

 उनका स्वागत करते हुए नेतन्याहू ने कहा  कि हमारे अच्छे दोस्त भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. भारतीय समुदाय ने भी पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया.  

 

शाम को श्री मोदी इजरायल की संसद Knesset पहुंचे. वह संसद को संबोधित करेंगे. इजरायली संसद नेसेट में पीएम मोदी का जोरदार भव्य स्वागत हुआ. इजरायली सांसदों ने इस दौरान मोदी-मोदी के नारे लगाये.   

 

संसद के स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि भारत धरती का सबसे तेज विकास करने वाला देश है. कहा कि  भारत ने यहूदियों को अपना घर दिया.  

 

उन्होंने हिंदी में कहा , पीएम मोदी, Knesset में आपका स्वागत है. पीएम नरेंद्र मोदी. यरूशलम में आपका स्वागत है.

 

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मोदी दोस्त से ज्यादा उनके लिए भाई जैसे हैं. वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अब तक 18 देशों की संसद में बोल चुके  हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही