Search

 
 
 

नाबालिग से छेड़खानी : पचंबा थाना में भाजपा-आजसू का हंगामा, DSP के आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत

Giridih News : ते कुछ दिनों से छात्रा के साथ एक युवक कथित रूप से परेशान कर रहा था. इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था. गुरुवार को विवाद बढ़ने के बाद मामला थाना पहुंचा. थाना परिसर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और नोकझोंक शुरू हो गई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया.
 
भाजपा-आजसू कार्यकर्ता

Giridih News : पचंबा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी की शिकायत को लेकर गुरुवार देर रात थाना परिसर में हंगामा हो गया. शिकायत दर्ज कराने पहुंची छात्रा और उसके परिजनों के साथ भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद संजीव कुमार उर्फ गुड्डू भी मौजूद थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लालो राइन भी अपने लोग के साथ थाना पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

 

इसे भी पढ़ें 

 

थाना में दोनों पक्षों में नोक-झोंक

बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से छात्रा के साथ एक युवक कथित रूप से परेशान कर रहा था. इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था. गुरुवार को विवाद बढ़ने के बाद मामला थाना पहुंचा. थाना परिसर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और नोकझोंक शुरू हो गई. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया.

 

भाजपा ने कार्रवाई की मांग की

हंगामे की सूचना मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, भाजपा नेता दिनेश यादव, आजसू नेता कम्पू यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता पचंबा थाना पहुंच गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी रूपेंद्र कुमार राणा और इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन भी थाना पहुंचे.

 

थाना के स्वागत कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों और भाजपा-आजसू नेताओं के बीच लंबी बैठक हुई. बैठक में भाजपा नेताओं ने नाबालिग छात्रा की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की मांग की. भाजपा नेता दिनेश यादव ने कहा कि मामले को लेकर लोगों में असुरक्षा की भावना है. नेताओं ने कथित छेड़खानी के आरोपी युवक, उसके पिता और उसे संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

 

डीएसपी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

बैठक के दौरान डीएसपी आरके राणा ने नेताओं को आश्वस्त किया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी कोई भी हो, कानून के तहत कार्रवाई होगी.

 

डीएसपी के आश्वासन के बाद रात करीब एक बजे भाजपा नेता और कार्यकर्ता थाना से लौटे. घटना के बाद एहतियात के तौर पर पचंबा थाना क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही