Search

 
 
 

मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, डायरेक्टर ने किया पलटवार

प्रयागराज के महाकुंभ से सुर्खियों में आई वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
 

Lagatar desk : प्रयागराज के महाकुंभ से सुर्खियों में आई वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले ने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा का कहना है कि सनोज ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ, जबकि उनके परिवार ने भी उनका साथ नहीं दिया.

 

 

मोनालिसा का बयान

हाल ही में मोनालिसा ने कोच्चि में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा -सनोज मिश्रा कोई अच्छा आदमी नहीं है. उसने मुझे फिल्म के दौरान कई बार गलत तरीके से छुआ. मैंने अपने परिवार को भी बताया, लेकिन उन्होंने मेरा साथ नहीं दिया. मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए.उन्होंने बताया कि उनके साथ अन्याय हुआ और उनके परिवार ने उनकी मदद नहीं की. मोनालिसा ने सनोज पर दो बार अनुचित छूने का आरोप भी लगाया.

 

सनोज मिश्रा का पलटवार

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने आरोपों को पूरी तरह खारिज किया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और मोनालिसा को बहलाकर मेरे खिलाफ गलत बयान देने के लिए प्रेरित किया गया है. सनोज का कहना है कि उन्होंने मोनालिसा को हमेशा अपनी बहन की तरह माना.

 

मोनालिसा की शादी और निजी जीवन

मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के बॉयफ्रेंड फरमान खान से तिरुअनंतपुरम के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की. उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी शादी अपनी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे. मोनालिसा ने कहा कि यह उनका पहला प्यार है, जो कुंभ मेले के दौरान शुरू हुआ.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही