Search

 
 
 

रांची में अखबार विक्रेता को कार में बैठाकर ले गए, पैसे-मोबाइल लूटकर डंपिंग यार्ड के पास छोड़ा

Ranchi News : पीड़ित के अनुसार, वह काठीटांड़ से टेंडर बगीचा अखबार का पैसा लेने पैदल जा रहा था. टेंडर देवी मंडप के पास पहुंचते ही एक कार में सवार तीन लोग वहां पहुंचे. आरोप है कि तीनों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसका मुंह बंद कर दिया.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi News : रातू में अखबार के पैसे लेने जा रहे एक अखबार विक्रेता को कार सवार तीन लोगों ने अगवा कर लिया और उसके पास मौजूद मोबाइल और पैसे लूट लिए. घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पीड़ित के अनुसार, वह काठीटांड़ से टेंडर बगीचा अखबार का पैसा लेने पैदल जा रहा था. टेंडर देवी मंडप के पास पहुंचते ही एक कार में सवार तीन लोग वहां पहुंचे. आरोप है कि तीनों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसका मुंह बंद कर दिया.

 

पीड़ित ने बताया कि उसने शोर मचाने और मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन कार के शीशे बंद होने के कारण उसकी आवाज बाहर नहीं निकल सकी. आरोपी उसे डंपिंग यार्ड के पास ले गए और वहां छोड़ दिया. इसके बाद वह पैदल तिलता चौक पहुंचा. घटना के संबंध में पीड़ित ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही