Search

 
 
 

Jamtara News: राज्य में डॉक्टरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में हो रहा पैसों का खेल- रणधीर सिंह

Jamtara News: रणधीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा.
 
प्रेस वार्ता करते रणधीर सिंह

Jamtara News: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की जानकारी देने रविवार को जामताड़ा पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर कुमार सिंह ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर जमकर निशाना साधा.

इसे भी पढ़ें: 

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए डॉक्टरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग में करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया. हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कोई दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया.

 

रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड के सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. उनका आरोप है कि कई सरकारी डॉक्टर अस्पतालों में नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते और निजी क्लीनिकों में सेवाएं देते हैं.

 

उन्होंने कहा कि यदि राज्य की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होती तो स्वास्थ्य मंत्री अपने स्वजनों के इलाज के लिए निजी अस्पताल का सहारा नहीं लेते. उन्होंने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी स्थिति का उदाहरण बताया.

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने ग्रामीण विकास, पथ निर्माण (पीडब्ल्यूडी) और लघु सिंचाई समेत कई विभागों में ठेकेदारों से कथित रूप से राशि वसूले जाने का आरोप लगाया. उन्होंने ऊर्जा विभाग के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए सोलर और स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की.

 

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. यदि सभी विभागों के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई जिम्मेदार लोगों के नाम सामने आ सकते हैं. उन्होंने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

 

रणधीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा.

 

अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, गरीबों के बीच वस्त्र एवं खाद्य सामग्री का वितरण, अस्पतालों में मरीजों के बीच फल वितरण, साइकिल व मोटरसाइकिल रैली तथा जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा. प्रेस वार्ता में भाजपा नेता तरुण गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष आशा गुप्ता, कमलेश मंडल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही