Search

 
 
 

दिवाली से पहले मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में पहुंचेगा पैसा

झारखंड सरकार ने दिवाली से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया है. सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को 1276.4 करोड़ की राशि भेज दी है, जिससे लगभग 51 लाख लाभुकों को लाभ मिलेगा.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने दिवाली से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया है. सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को 1276.4 करोड़ की राशि भेज दी है, जिससे लगभग 51 लाख लाभुकों को लाभ मिलेगा.

 

क्या दिया गया है निर्देश

 जिला कोषागारों को दिए गए निर्देश में शुक्रवार से मंईया सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में पैसा भेजने का निर्देश दिया गया है. 17 से 19 अक्टूबर के बीच लाभुकों के खाते में राशि भेज दी जाएगी.

 

पहले भी मिल चुका है लाभ

राज्य सरकार ने पहले भी रक्षा बंधन, करमा पूजा, दुर्गा पूजा से पहले लाभुकों को उनके खाते में राशि ट्रांसफर कर दी थी, जिससे उन्हें त्योहार के समय इसका लाभ मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही