- अगले सात दिनों तक पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा.
- झारखंड में 18 जुलाई तक भारी बारिश होने की बात कही गयी है.
- भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति का खतरा बना रहेगा.
NewDelhi : देश के कई राज्यों में मानसून अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. हालांकि कुछ जगहों पर मानसून की गति घीमी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) हर दिन मानसून की गतिविधियों की जानकारी दे रहा है, इस क्रम में आज भी अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. IMD ने पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है.
IMD ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी सहित उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से बारिश से जुड़ी गतिविधियों में तेजी आयेगी. इसका सर्वाधिक अधिक असर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड पर पड़ेगा.मौसम विभाग ने 16 और 17 जुलाई को ओडिशा राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. अगले सात दिनों तक पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी वर्षा का दौर जारी रहेगा.
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार और ओडिशा में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. झारखंड में 18 जुलाई तक भारी बारिश होने की बात कही गयी है. साथ ही बिहार में 18 से 20 जुलाई के बीच और पश्चिम बंगाल-सिक्किम में 19 और 20 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा की संभालना है. इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने कई राज्यों में बादल गरजने के साथ वज्रपात होने और 40 -60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.
इसके अलावा असम, मेघालय,अरुणाचल प्रदेश सहित नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह भारी वर्षा होने का अनुमान है. असम और मेघालय और अरुणाचल प्रदेश मेंआज गुरुवार को बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति का खतरा बना रहेगा.उत्तर भारत के उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी, उत्तराखंड में 19 जुलाई तक तथा हिमाचल प्रदेश में 18-19 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है.
दोनों राज्यों में 20- 21 जुलाई को बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 21 जुलाई के बीच तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 जुलाई तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 20 और 21 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. मध्य भारत की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 16-17 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 और 19 जुलाई के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है., कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment