Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश के सभी राज्यों में मानसून की एंट्री, कुल्लू में बादल फटा, हल्द्वानी में कार नहर में गिरी, 4 की मौत

Shimla : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में  आज बुधवार को दो जगह बादल फटने ती खबर है,  मणीकर्ण के ब्रह्मगंगा में बादल फटने से यहां के नदी-नालों का जल स्तर अचानक से बढ़ गया. साथ ही सैंज घाटी में जीवा नाला में आ गया.

 

 

उत्तराखंड के हल्द्वानी से खबर आयी कि आज सुबह एक कार नहर में गिर गयी. इस कारण 7 लोगों में 4 की मौत हो गयी. मरनेवालों में तीन दिन का बच्चा भी शामिल है. सोलन, शिमला और कुल्लू जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।. सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है  

 

मानसून ने देश के लगभग सभी राज्यों में एंट्री ले ली है. गुजरात, एमपी और महाराष्ट्र में तेज बारिश हो रही है. गुजरात के सूरत के अधिकतर हिस्से बाढ़ की चपेट में है. शहक की कई सोसाइटियों में पानी भर गया है.

 

सूरत में कई लोगों को ट्रैक्टर के सहारे रेस्क्यू किया गया. कुछ इलाकों में 5 फीट से ज्यादा पानी भर गया है. खबर है कि परवत पाटिया इलाके से एक बीमार बुजुर्ग को स्ट्रेचर पर लिटाकर एम्बुलेंस तक ले जाया गया. छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

 


राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून एक्टिव है. आज बुधवार को बांसवाड़ा में भारी बारिश हुई. यहां कई नदी-नाले उफान पर हैं. वहीं, सीकर, जालोर सहित कई जिलों में भी बारिश होने की सूचना है.  मौसम विभाग के अनुसार  पहाड़ों पर नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है.

 

 

इस कारण  अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड , पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी तेज बारिश हो सकती है.  मध्य प्रदेश के ऊपर से ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है.  मौसम विभाग के अनुसार  ट्रफ गुजरने के साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है. 

 

 

पश्चिम बंगाल: 25 से 27 जून तक दक्षिणी बंगाल के हुगली, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा और पश्चिम बर्धमान में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग ने उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में 25, 28 और 29 जून को भारी बारिश होने की संभावना जताई है. 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही