Search

 
 
 

22 जुलाई से शुरू हो सकता है झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र, पेश होंगे कई अहम विधेयक

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो सकता है.
 

Ranchi :    झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. जानकारी के अनुसार, विधानसभा का मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो सकता है. इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश होंगे. 


वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट भी हो सकता है पेश

इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जा सकता है. इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण विधेयक भी सदन में पेश होने की उम्मीद है, जो राज्य के सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों को गति देंगे. 

 

कई विधेयक किए जा सकते हैं पेश

  • - आदिवासी हितों की रक्षा के लिए विधेयक : आदिवासी भूमि के गैरकानूनी हस्तांतरण को रोकने के लिए सख्त प्रावधान वाला विधेयक पेश किया जा सकता है. यह आदिवासी समुदायों के हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा.
  • - झारखंड खनन और पर्यावरण संरक्षण विधेयक :  खनन गतिविधियों के कारण पर्यावरणीय क्षति को कम करने और स्थानीय समुदायों के लिए पुनर्वास नीतियों को मजबूत करने के लिए.
  • - झारखंड पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2025 :  ग्राम पंचायतों को और सशक्त बनाने के लिए वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों में वृद्धि करने के लिए.
  • - झारखंड साइबर अपराध निवारण विधेयक :  बढ़ते साइबर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए सख्त दंडात्मक प्रावधान और जागरूकता अभियानों पर जोर देने के लिए.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही