Search

 
 
 

मोंटफोर्ट स्कूल नर्सरी सेक्शन का मना वार्षिकोत्सव

मोंटफोर्ट स्कूल (Nursery Section) में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन. नि:स्वार्थ स्नेह की उड़ान थीम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया.
 
  • नन्हें कदमों ने दिखाई ‘नि:स्वार्थ स्नेह की उड़ान’

Ranchi : मोंटफोर्ट स्कूल (Nursery Section) में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन. नि:स्वार्थ स्नेह की उड़ान थीम के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जॉनसन तोपनो, विशिष्ट अतिथि  स्मिता नगेसिया, ब्रदर क्लेमेंट कंडुलना, प्रधानाध्यापक ब्रदर हरमन विजय लकड़ा, उपप्रधानाध्यापक ब्रदर सुनील इंदवार एवं मोंटफोर्ट ब्रदर्स द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई.

Uploaded Image

समारोह में एलकेजी, यूकेजी और प्रेप के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया. थीम आधारित नृत्य, आकर्षक झांकियां और प्रेरणादायक नाटिकाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए. मंच पर नन्हें बच्चों का आत्मविश्वास और ऊर्जा देखते ही बनती थी.

 

मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने अपने प्रेरक संबोधन में बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाते हैं.

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षिकाओं और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही