Ranchi News : भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक शुरू हुई. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा समेत कई प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हैं.
इसे भी पढ़ें...
बैठक शुरू होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. उन्होंने प्रदीप वर्मा को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं. बैठक में पार्टी के संगठन से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

