Search

 
 
 

बिजली वितरण निगम में दो दर्जन से अधिक इंजीनियरों को मिलेगा प्रमोशन, DPC की बैठक जल्द

झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम में इंजीनियरों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए जल्द ही विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक होगी.
 

Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम में इंजीनियरों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए जल्द ही विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक होगी. जानकारी के अनुसार, कई इंजीनियरों को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी जाएगी. वहीं कई अभियंताओं को जीएम रैंक में भी प्रोन्नति दी जाएगी. बिजली वितरण निगम ने कालवधि का मामला सुलझा लिया है. 


कई इंजीनियर भी होंगे इधर से उधर


जानकारी के अनुसार, बिजली वितरण निगम के कई इंजीनियरों को इधर से उधर किया जा सकता है. रांची, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, साहेबगंज सहित कई विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के इंजीनियरों का तबादला किया जा सकता है. 


अब तक क्या-क्या प्रक्रिया पूरी की गई है


 64 नए पदों का सृजन: झारखंड बिजली वितरण निगम के निदेशक बोर्ड ने 64 नए पदों का सृजन किया है, जिसमें कार्यकारी निदेशक, महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक के पद शामिल हैं.


नए विद्युत आपूर्ति क्षेत्रों का गठन: रांची विद्युत एरिया को दो हिस्सों में बांटा जा चुका है. गुमला विद्युत आपूर्ति क्षेत्र बनाया गया है. इसके अलावा हजारीबाग एरिया बोर्ड को अलग कर कोडरमा एरिया बोर्ड बनाया गया है.


कार्यकारी निदेशक के तीन नए पद: कार्यकारी निदेशक के तीन नए पद सृजित किए जा चुके हैं.  जिनमें कार्यकारी निदेशक (नवीकरणीय ऊर्जा), कार्यकारी निदेशक (राजस्व) और कार्यकारी निदेशक (वैधानिक एवं कारपोरेट मामले) शामिल हैं.


- महाप्रबंधक और उपमहाप्रबंधक के नए पद: महाप्रबंधक तकनीकी के 11 नए पद सृजित किए जा चुके हैं. उपमहाप्रबंधक तकनीकी के 19 नए पद सृजित किए जा चुके हैं. 


- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए महाप्रबंधक का पद: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए महाप्रबंधक का एक पद सृजित किया जा चुका है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही