Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिंताजनकः राज्य के 949 पंचायतों में किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधा नहीं

राज्य के 949 पंचायत ऐसे हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है. इसमें सबसे अधिक गिरिडीह के 164 ऐसे पंचायत हैं,
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राज्य के 949 पंचायत ऐसे हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है. इसमें सबसे अधिक गिरिडीह के 164 ऐसे पंचायत हैं, जहां अब तक स्वास्थ्य सुविधा नहीं पहुंच पाई है. धनबाद के 135, पलामू के 91, हजारीबाग के 57, चतरा के 54, पूर्वी सिंहभूम के 54 और रांची के 49 पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हैं. 


क्या है स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में कुल पंचायतों की संख्या 4345 है. 2931 पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेन्द्र है. 167 पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अथवा अनुमण्डल अस्पताल है. विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार, 949 स्वास्थ्य सुविधा विहीन पंचायत है. जहां स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने की आवश्यकता है.


क्य़ा की गई है अनुशंसा


वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए 15वें वित्त आयोग द्वारा कुल 1095 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों (वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 461 एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 634) के निर्माण की स्वीकृति दी गयी है. इसके अतिरिक्त कुल 22 स्वास्थ्य उपकेन्द्र अंतर्घटक समायोजन द्वारा निर्माण किया जाना है. इस प्रकार कुल 1117 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का निर्माण की स्वीकृति किया जाना है.


1117 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के निर्माण के लिए 619.93 करोड़ की स्वीकृति


15वीं वित्त आयोग के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए 1117 स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण के लिए प्रति स्वास्थ्य उपकेन्द्र 55.50 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है. इस तरह 1117 स्वास्थ्य उपकेन्द्र के निर्माण के लिए 619 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है. 


कैसे होगा स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण


•    उपायुक्त की अध्यक्षता वाले जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल पर अनुमोदन प्रदान किया जाएगा.
•    स्थल सड़क पर अवस्थित हो एवं गांव के नजदीक होना चाहिए न कि किसी सुनसान स्थान पर.
•    यदि उपयुक्त स्थल उपलब्ध न हो तो स्थल का अधिग्रहण किया जा सकेगा.
•    पीबीटीजी ग्रामों को प्राथमिकता दी जाएगी.
•    यदि किसी ग्राम के कार्यरत स्वास्थ्य उपकेन्द्र अथवा प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेन्द्र से तीन किलोमीटर से अधिक की दूरी हो एवं आसपास की जनसंख्या टीएसप क्षेत्रों में तीन हजार एवं अन्य क्षेत्रों में पांच हजार से अधिक हो.
•    प्रस्ताव सीएचसी स्तर पर तैयार किया जाएगा एवं जिला स्तरीय समिति के समक्ष रखा जाएगा, जिसे राज्य सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा.


किस जिले के कितने पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधा नहीं

 

 जिला   पंचायतों की संख्या
लोहरदगा 06
जामताड़ा  04
सरायकेला 10
गढ़वा 14
पाकुड़ 35
रामगढ़  54
दुमका  17
गुमला 23
बोकारो 28
देवघर 42
पलामू 91
कोडरमा 15
सिमडेगा 06
गिरिडीह 164
धनबाद   135
साहेबगंज 43
रांची 49
चतरा 54
पूर्वी सिंहभूम 54
लातेहार 15
गोड्डा   33
 हजारीबाग  57    

       
            
            
         
                            
               
            
            
             
 
           
          
           
               
                
            
              
                
           

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही