Ranchi News: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की. उन्होंने विदेश मंत्री से राजा कुमार वर्मा का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर पहल करने का अनुरोध किया.
संजय सेठ ने पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए जरूरी दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी कराने की भी मांग की. इसपर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने बताया कि पार्थिव शरीर के शनिवार से पहले भारत पहुंचने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें -
संजय सेठ ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने और जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा कराने पर जोर दिया, ताकि परिवार को पार्थिव शरीर सौंपा जा सके और अंतिम संस्कार किया जा सके.
गौरतलब है कि रांची के कैलाश नगर निवासी योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा की वियतनाम में सड़क हादसे में मौत हो गई थी. उनकी मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक है. अब परिजन उनके पार्थिव शरीर के भारत आने का इंतजार कर रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

