Search

 
 
 

Hazaribagh News: बरही चौक पर ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत, तीन बच्चे बाल-बाल बचे

Hazaribagh News: बरही चौक पर सड़क पार करते समय हजारीबाग रोड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने महिला और उसके बेटे को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
 
सांकेतिक तस्वीर

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित बरही चौक पर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए.

 

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान उर्मिला देवी, पति दिनेश सिंह, निवासी खैरा-करमा, बरकट्ठा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उर्मिला देवी अपने चार बच्चों के साथ बिहार के बाराचट्टी स्थित केवलिया मोड़ में अपने मायके जा रही थी. इसी दौरान बरही चौक पर सड़क पार करते समय हजारीबाग रोड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने महिला और उसके बेटे को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

 

इस घटना के बाद एक बार फिर बरही चौक पर भारी वाहनों की रफ्तार और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय स्तर पर सड़क पार करने वाले लोगों की सुरक्षा और व्यस्त चौक पर यातायात नियंत्रण की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई जा रही है. हादसे में मां और बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं, तीन बच्चों का सुरक्षित बच जाना राहत की बात है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही