Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोतिहारी : तीन मंजिला मकान में लगी आग, 25 लाख का सामान जलकर राख

पूर्वी चंपारण जिले के ढाका बाजार स्थित गांधी चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई. तीन मंजिला मकान में लगी आग ने लोगों को डर के साए में डाल दिया.
Advertisement
Advertisement

Motihari : पूर्वी चंपारण जिले के ढाका बाजार स्थित गांधी चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई. तीन मंजिला मकान में लगी आग ने लोगों को डर के साए में डाल दिया. 

 

जानकारी के अनुसार तीन मंजिला मकान के दो बड़े गोदामों में सेवई, ड्राई फ्रूट्स और हार्डवेयर का सामान रखा हुआ था. आग लगने से गोदाम में रखे लगभग 25-30 लाख रुपये की सामग्री जलकर राख हो गई.


मंगलवार की सुबह मकान की खिड़कियों से धुआं निकलता देख आसपास के सभी लोग इकट्ठा हो गए. और आग बुझाने की कोशिश करने लगे. मगर आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग उसे बुझाने में नाकाम रहे.

 

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. आग लगने की सूचना पाते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. उस वक्त गोदाम में कोई मौजूद नहीं था. अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत होती है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही