Search

 
 
 

Bokaro News: पीकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Bokaro News: बालीडीह गोस्वामी टोला के समीप मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े 7.30 बजे सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय अरविंद वर्मा की मौत हो गई. घटना एनएच 23 पर बालीडीह से जैनामोड़ जाने वाली सड़क पर घटी. मृतक रेलवे आईआरसीटीसी के बेस किचन में बतौर मैनेजर कार्यरत था.
 
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

Bokaro News: बाकारो के बालीडीह गोस्वामी टोला के समीप मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े 7.30 बजे सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय अरविंद वर्मा की मौत हो गई. घटना एनएच 23 पर बालीडीह से जैनामोड़ जाने वाली सड़क पर घटी. मृतक रेलवे आईआरसीटीसी के बेस किचन में बतौर मैनेजर कार्यरत था. 

बोकारो की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया अरविंद वर्मा टीवीएस बाइक (जेएच 09 एफ 5434) से बालीडीह गायत्री नगर से बालीडीह मोड़ स्थित बेस किचन की ओर लौट रहे थे. गोस्वामी टोला के समीप सड़क पार करने ही वाले थे कि बोकारो की ओर से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वेन (जेएच 01ईवी 2856) ने अपनी चपेट में ले लिया. घसीटते हुए करीब 30 मीटर तक ले गया.

इसे भी पढ़ें: 

बालीडीह थाना इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने कहा कि मृतक के साथी कर्मी यहां पहुंचे हुए हैं, परिजनों को सूचना दी जा रही है. घटना के संदर्भ में उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही