Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के घटियाली स्कूल के पास सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का पहचान कसमार थाना क्षेत्र के तिलैया निवासी 30 वर्षीय सामंतो कुमार महतो के रूप में हुई है, जो बांधगोरा में अपने बड़े भाई स्वास्थकर्मी संदीप कुमार महतो से मिलने आया था.
इसे भी पढ़ें:
भाई से मिलकर वो बाइक से अपने घर लौट रहा था. इस क्रम में घटियाली स्कूल के पास अज्ञात वाहन चालक जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया, टक्कर के कारण बाइक सवार ऊंचाई तक जाकर सड़क से दूर जा गिरा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस टीम व राजनीतिक पार्टी के लोग पहुंचे, जहां सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के आश्रित को तमाम लाभ व मुआवजा के आश्वासन पर शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इधर पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर हिट एंड रन का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

