Search

 
 
 

Jamshedpur News: टेल्को क्लब के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

Jamshedpur News: दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान टेल्को क्लब के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
फाइल फोटो

Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को क्लब के समीप सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान जोजोबेड़ा, गोविंदपुर निवासी रंजीत सिंह के पुत्र राजबीर सिंह (19) के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक की पहचान रामबचन कर के पुत्र पूरन कुमार (19) के रूप में हुई है. वह किलान रेसीडेंसी, जोजोबेड़ा (गोविंदपुर) का रहने वाला है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान टेल्को क्लब के पास सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर को देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं, पूरन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है.

इसे भी पढ़ें:

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही