Palamu News : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के पास सोमवार देर शाम अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई.उनकी पहचान बिशनपुर गांव जयराम पासवान(60 वर्ष) के रूप में हुई है.जानकारी के अनुसार, जयराम पासवान बाइक से हुसैनाबाद जा रहे थे. इसी दौरान बरडीहा के समीप अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली.मृतक के शव का इंक्वेस्ट कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

