Bokaro: पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के सरदाहा तेलमटिया पादूडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 40 वर्षीय राहुल यादव की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिहार के औरंगाबाद का मूल निवासी है, जो पश्चिम बंगाल के जयपुर थाना क्षेत्र में रहकर बंगाल-झारखंड के विभिन्न हिस्सों में फेरी का काम करता था. इसी क्रम में ये हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment