Search

 
 
 

चैंबर ऑफ कॉमर्स व बीआईटी मेसरा के बीच एमओयू

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. इसी क्रम में बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर सहमति बनी है.
 
  • द्योग और शिक्षा के बीच मजबूत साझेदारी स्थापित करने की दिशा में अहम कदम

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा उद्योग एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. इसी क्रम में बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर सहमति बनी है.

 

इस एमओयू के तहत दोनों संस्थान आपसी सहयोग, कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करेंगे. इसका मुख्य उद्देश्य उद्योग–अकादमिक समन्वय को सशक्त बनाना, विद्यार्थियों की रोजगारयोग्यता में वृद्धि करना, ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना तथा अनुप्रयुक्त अनुसंधान को बढ़ावा देना है. साथ ही प्रशिक्षण, विकास और परामर्श कार्यक्रमों का संयुक्त रूप से आयोजन भी किया जाएगा.

 

यह पहल राज्य के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी. इसके माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी. वहीं, उद्योगों को भी प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी.

 

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह एमओयू उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत साझेदारी स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को आधुनिक कौशल, व्यावहारिक अनुभव और नवाचार के अवसर मिलेंगे, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे.

 

एमओयू कार्यक्रम के दौरान चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश अग्रवाल, स्किल डेवलपमेंट उप समिति के चेयरमैन आलोक कुमार और प्रियंक भगत उपस्थित रहे.

 

वहीं, बीआईटी मेसरा की ओर से प्रो. राजीव पोद्दार (डीन, रिसर्च), प्रो. एस. एस. सोलंकी (डीन, पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज), प्रो. प्रवीण श्रीवास्तव (डीन, स्टूडेंट्स अफेयर्स) और प्रो. एस. के. झा (हेड, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट) मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही