Search

 
 
 

Ranchi News: NTPC और CMPDI के बीच खनन सलाहकार सेवाओं को लेकर MOU

नटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) रांची में सीएमपीडीआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत कोयला एवं खनिज परियोजनाओं के विकास और परिचालन में तकनीकी सहयोग तथा सलाहकार सहायता हेतु तीन वर्षीय ढांचा स्थापित किया गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) रांची में सीएमपीडीआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत कोयला एवं खनिज परियोजनाओं के विकास और परिचालन में तकनीकी सहयोग तथा सलाहकार सहायता हेतु तीन वर्षीय ढांचा स्थापित किया गया है. इसे परियोजना-विशिष्ट कार्य आदेशों (वर्क ऑर्डर्स) के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

यह समझौता ज्ञापन खनन मूल्य श्रृंखला के विभिन्न पहलुओं को शामिल करता है, जिनमें अन्वेषण (एक्सप्लोरेशन), खान परिचालन, परियोजना प्रबंधन, सर्वेक्षण एवं जीआईएस, पर्यावरण प्रबंधन, खान बंदी योजना (माइन क्लोजर प्लानिंग), कोल बेनेफिशिएशन, प्रयोगशाला परीक्षण एवं क्षमता निर्माण शामिल हैं. इसके साथ ही, इसमें उन्नत खनन प्रौद्योगिकियों को अपनाना और सतही तथा भूमिगत कोल गैसीफिकेशन के लिए सलाहकार सहायता, जिसमें व्यवहार्यता अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडीज), पायलट परियोजनाएं और वैधानिक स्वीकृतियां भी सम्मिलित हैं.

इसे भी पढ़ें: 

इस सहभागिता का उद्देश्य एनएमएल की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करना और उसकी कोयला एवं खनिज परिसंपत्तियों के सतत तथा आत्मनिर्भर विकास को समर्थन देना है.

 

इस हस्ताक्षर समारोह में एनएमएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रत कुमार दाश, सीएमपीडीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) चौधरी शिवराज सिंह, सीएमपीडीआई के निदेशकगण तथा दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने दीर्घकालिक सहयोग एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः व्यक्त की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही