Search

 
 
 

हिमांशु सिंह हत्याकांड: डीडी बार संचालक के घर छापा, आरोपी बीजेपी नेता नीरज सिंह फरार

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर डीएसपी दयानंद शाह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने बुधवार को भाजपा नेता और डीडी बार संचालक नीरज सिंह के आवास पर छापेमारी की.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर डीएसपी दयानंद शाह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने बुधवार को भाजपा नेता और डीडी बार संचालक नीरज सिंह के आवास पर छापेमारी की. हालांकि, एफआईआर में नामजद आरोपी नीरज सिंह पुलिस को घर पर नहीं मिले. पुलिस का कहना है कि वह फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें: 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नीरज सिंह के घर और आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली. जांच के सिलसिले में उनकी डिफेंडर और किआ (Kia) कार को भी जब्त कर बिष्टुपुर थाना लाया गया है. पुलिस दोनों वाहनों की तकनीकी और अन्य पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें.

 

गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह और उनके दोस्त प्रत्यूष पर चाकू से हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रत्यूष का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद पूरे जमशेदपुर में भारी आक्रोश देखने को मिला था.

 

मामले में भाजपा नेता एवं डीडी बार संचालक नीरज सिंह, बार संचालक विजय कुमार समेत 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

वहीं, इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस ने 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि फरार सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही