Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौनी रॉय 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से करेंगी शादी, गोवा में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शादियों का सीजन थमा नहीं है. हाल ही कैटरीना कैफ और विक्की ने शादी की. अब नागिन फेम मौनी रॉय शादी के बंधन में बंधने वाली है. खबरों की मानें तो रॉय अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी करने जा रही है. मौनी और सूरज नांबियार 27 जनवरी को गोवा में शादी करेंगे.

मौनी और सूरज गोवा में करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग

रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी रॉय ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली है. वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है. खबरों की मानें तो मौनी गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी. पहले एक्ट्रेस दुंबई में शादी करने वाली थी. लेकिन उन्होंने प्लान चेंज कर दिया. इसे भी पढ़े : भारत">https://lagatar.in/will-not-enmity-with-india-for-100-years-will-forget-kashmir-attack-on-imran-khan-in-pakistan-on-new-security-policy/">भारत

के साथ 100 साल दुश्‍मनी नहीं करेंगे, कश्‍मीर को भूल जायेंगे… नयी सुरक्षा नीति पर पाकिस्‍तान में  इमरान खान पर हल्ला बोल

शादी के लिए गोवा में फाइव स्टार रिजॉर्ट बुक

सूत्रों की मानें तो शादी के लिए मौनी ने गोवा में एक फाइव स्टार रिजॉर्ट बुक किया है. साथ ही दोस्तों और करीबियों को इन्विटेशन भी भेज दिया है. शादी के बाद 28 जनवरी को होमटाउन कूचबिहार में ग्रैंड रिसेप्शन और डांस पार्टी देगी. जिसमें प्रतीक उतेकर और राहुल शेट्टी परफॉर्म करेंगे. इसे भी पढ़े : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-lifts-the-ban-on-promotion-said-pick-and-choose-cannot-be-done-by-the-government/">हाईकोर्ट

ने प्रमोशन पर लगी रोक हटायी, कहा- सरकार द्वारा पिक एंड चूज नहीं किया जा सकता

ये मेहमान शादी में होंगे शामिल

शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी होगी. मौनी और सूरज की शादी में फिल्ममेकर करण जौहर, एकता कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और टीवी आशका गोराडिया शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा मौनी रॉय अपनी बैचलरेट पार्टी भी गोवा में ही सेलिब्रेट करेंगी. इसे भी पढ़े : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-lifts-the-ban-on-promotion-said-pick-and-choose-cannot-be-done-by-the-government/">हाईकोर्ट

ने प्रमोशन पर लगी रोक हटायी, कहा- सरकार द्वारा पिक एंड चूज नहीं किया जा सकता

बहुत जल्द मौनी फिल्म `ब्रह्मास्त्र` में आयेंगी नजर 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय ने पॉपुलर टीवी शो `देवों के देव महादेव` में सती का रोल प्ले किया था. मौनी ने 2018 में आयी फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था. मौनी रॉय हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो `बैठे बैठे` में नजर आयी थीं. इस गाने में नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी भी नजर आये थे. मौनी रॉय बहुत जल्द अयान मुखर्जी की फिल्म `ब्रह्मास्त्र` में नजर आयेंगी. इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी दिखेंगी. इसे भी पढ़े : HUL">https://lagatar.in/hul-hikes-soap-and-surf-prices-up-to-20-percent-more-expensive-products/">HUL

ने बढ़ायी साबुन और सर्फ की कीमतें, 20 फीसदी तक हुए महंगे प्रोडक्ट्स [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही