Search

 
 
 

पटना डीईओ कार्यालय में शिक्षकों की आवाजाही पर रोक, क्लर्कों के लिए भी सख्त निर्देश

Patna News: डीईओ के आदेश के मुताबिक, यदि किसी लिपिक की टेबल के पास शिक्षक या शिक्षिका पाए गए तो संबंधित लिपिक पर अनुशासनिक कार्रवाई होगी. साथ ही कार्यालय अवधि में कोई कर्मी अपना निर्धारित स्थान छोड़कर इधर-उधर नहीं घूमेंगे. निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर नियम के अनुसार कदम उठाए जाएंगे.
 
डीईओ कार्यालय, पटना

Patna News: पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में शिक्षकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. डीईओ सरस्वती कुमारी ने इस संबंध में 9 निर्देश जारी किए हैं. इनमें लिपिकों की टेबल के आसपास मंडराने पर भी रोक लगाई है.

 

डीईओ के आदेश के मुताबिक, यदि किसी लिपिक की टेबल के पास शिक्षक या शिक्षिका पाए गए तो संबंधित लिपिक पर अनुशासनिक कार्रवाई होगी. साथ ही कार्यालय अवधि में कोई कर्मी अपना निर्धारित स्थान छोड़कर इधर-उधर नहीं घूमेंगे. निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर नियम के अनुसार कदम उठाए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें:

जिला अधिकारी ने लिपिकों और अन्य कार्यालय कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी शिक्षक या शिक्षिका से व्यक्तिगत रूप से अथवा मोबाइल फोन और दूरभाष के माध्यम से बिना पर्याप्त कारण के बातचीत नहीं करेंगे. सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने और विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समय-समय पर मिलने वाले निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

 

आदेश में शिक्षकों के लिए भी समय निर्धारित किए गए हैं. सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालय की कार्यावधि में अनिवार्य रूप से स्कूल में उपस्थित रहना होगा. किसी आवाश्यक कार्य या समस्या के समाधान के लिए उन्हें संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा. इसके लिए शाम चर बजे से पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.

 

कार्यालय की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए भवन और परिसर की सभी दिशाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें नियमित रूप से चालू रखने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही