Search

जमशेदपुर SSP व सरायकेला SP का मूवमेंट ऑर्डर जारी, पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा मंगलवार देर रात किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद बुधवार को जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी का मूवमेंट ऑर्डर जारी कर दिया गया है.
 
इसे भी पढ़ें..

जारी आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद का कार्यभार छोड़कर पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. सरकार के तबादला आदेश के बाद यह अगली प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है.

बताया जा रहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है. अब दोनों अधिकारी पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे, जबकि उनके स्थान पर नियुक्त नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही