Search

 
 
 

Latehar News: सांसद व विधायकों ने किया कंपोजिट कंट्रोल रूम का उद्घाटन

Latehar News: चतरा सांसद ने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रशासनिक गतिविधियों की निगरानी, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान एवं विभिन्न कार्यों के प्रभावी समन्वय में सुविधा मिलेगी.
 
कंट्रोल रूम का उद्घाटन करते अतिथि

Latehar News: प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना मद से निर्मित अनुमंडल परिसर स्थित कंपोजिट कंट्रोल भवन का उद्‌घाटन चतरा सांसद कालीचरण सिंह, राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, लातेहार विधायक प्रकाश राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त  संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद एवं गणमान्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. उन्‍होंने नारियल फोड़ा और शिलापट्ट का अनावरण किया. इसके बाद अतिथियों ने नवनिर्मित कंट्रोल भवन का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

 

मौके पर चतरा सांसद ने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रशासनिक गतिविधियों की निगरानी, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान एवं विभिन्न कार्यों के प्रभावी समन्वय में सुविधा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: 

वहीं राज्‍यसभा सांसद वैद्यनाथ राम ने कहा कि बहुत ही आधुनिक व व्‍यवस्थित कंट्रोल रूम बनाया गया है, इससे जिले की गति‍धियों को संचालित करने में सहयोग मिलेगा. सांसद व विधायकों ने इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कंट्रोल रूम का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही