Search

 
 
 

MP :   झाबुआ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां मेघनगर इलाके में बुधवार तड़के शादी समारोह से लौट रहे परिवार की ईको वैन पर सीमेंट से लदा भारी ट्रक पलट गया. इस हादसे में वैन में सवार 11 में से 9 लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है.
 

Madhya Pradesh :   मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां मेघनगर इलाके में बुधवार तड़के शादी समारोह से लौट रहे परिवार की ईको वैन पर सीमेंट से लदा भारी ट्रक पलट गया. इस हादसे में वैन में सवार 11 में से 9 लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. हादसे की खबर के बाद इलाके में शोक की लहर है. 

 

 

संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक पलटा

 

पुलिस के मुताबिक, सड़क दुर्घटना बुधवार तड़के करीब 2:30 से 3 बजे के बीच संजेली रेलवे क्रॉसिंग के पास घटी. जानकारी के अनुसार, ट्रक एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को पार कर रहा था, तभी अस्थायी रास्ते पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह वैन पर पलट गया. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जिसमें पांच नाबालिग भी शामिल हैं. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

 

शादी से लौट रहा था परिवार

 

बताया जा रहा है कि सभी लोग कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के सदस्य थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को थांदला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. 

 

मृतकों में पांच नाबालिग शामिल

 

इस हादसे में मरने वाले शिवगढ़ महुड़ा और देवीगढ़ गांव के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय मुकेश खपेड़, उनकी बेटी कुमारी पायल, बेटा विनोद, पत्नी शवलीबाई, भारु बामनिया की पत्नी मडीबाई, बेटे विजय, बेटी कांता, 9 साल की रागिनी और 35 साल की अकली के रूप में की गयी है. 

 

घायलों की हालत गंभीर

 

घायलों में 19 वर्षीय पायल, जो देवीगढ़ निवासी हैं, को दाहोद रेफर किया गया है. वहीं, 5 वर्षीय आशु की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है. दोनों का इलाज जारी है. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी थांदला और मेघनगर में रखा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही