Search

 
 
 

Khunti News: महाग्राम सभा में सांसद कालीचरण मुंडा ने ग्रामीणों को बताए संवैधानिक अधिकार

Khunti News: महाग्राम सभा को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने ग्राम सभा को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के तहत ग्राम सभा को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों और शक्तियों की जानकारी दी.
 
महाग्राम सभा

Khunti News: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा गुरुवार को अड़की प्रखंड के चलकद गांव में दक्षिण अड़की के हातु मुंडाओं द्वारा आयोजित महाग्राम सभा में शामिल हुए. सभा की अध्यक्षता अब्राहम सोय ने की.

इसे भी पढ़ें:

महाग्राम सभा को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने ग्राम सभा को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के तहत ग्राम सभा को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों और शक्तियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए. ग्राम सभा जितनी मजबूत होगी, स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी और निर्णय लेने की क्षमता उतनी ही बढ़ेगी.

 

इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली. ग्रामीणों ने प्रशासन के रवैये और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. सांसद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से जल्द बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया.

 

सांसद के महाग्राम सभा में पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया. मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नईमुद्दीन खान, विल्सन तोपनो, अड़की सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मुंडा, जोहन मुंडा, मोगो मुंडा, काली सोय, जागराय मुंडा, पौलुस हेमरोम, लक्ष्मण टुटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही