Search

 
 
 

हजारीबाग में एंबुलेंस व्यवस्था पर सांसद मनीष जायसवाल ने उठाए सवाल

सांसद मनीष जायसवाल ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हजारीबाग की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है.
 

Hazaribagh : सांसद मनीष जायसवाल ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हजारीबाग की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है.

 

सांसद ने आरोप लगाया कि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की जान बचाने वाली 108 एंबुलेंस को धक्का मारकर स्टार्ट करना पड़ रहा है. जिले में संचालित 35 एंबुलेंस में से 20 से अधिक की बैटरियां खराब पड़ी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

Uploaded Image

बेकार पड़ी एंबुलेंस

मनीष जायसवाल ने कहा कि एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री बड़े-बड़े दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर आपातकालीन सेवाओं की हालत बेहद खराब है. उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

 

सांसद ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी गंभीर मरीज के साथ रास्ते में कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही