Search

 
 
 

Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने गांव में लगाई चौपाल, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल बुधवार को बरही प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान खोड़ाआहर पंचायत के जतरा मेला टांड में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
 

Hazaribagh: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल बुधवार को बरही प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान खोड़ाआहर पंचायत के जतरा मेला टांड में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके बाद सांसद ने चौपाल लगाया आदिवासी समाज के लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया. इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि गणेश यादव, बरही विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय कुमार के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे.

 


विभिन्न चौपालों और जनसभाओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्र की मोदी सरकार के ऐतिहासिक सेवा काल की विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा कहते हैं कि मैं अपने लिए या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि इस देश के गरीबों के लिए जीता हूं. वे खुद गरीबी से निकलकर आए हैं, इसलिए गरीबों का दर्द बखूबी समझते हैं. उन्होंने अपने इस कथन को बीते 12 वर्षों में अपनी योजनाओं के जरिए पूरी तरह सार्थक किया है और विकास की किरणों को देश के अंतिम छोर तक पहुंचाया है.

 

मनीष जायसवाल ने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में प्रगति के पथ पर अग्रसर है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के भीतर जो यह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बदलाव आया है, वह आपके द्वारा दिए गए बहुमूल्य वोट के कारण ही संभव हो सका है. देश को तरक्की के पथ पर हर मोर्चे पर आगे रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी पर अपना यही स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बनाए रखें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही