Search

 
 
 

Hazaribagh News: क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीसी से मिले सांसद

Hazaribagh News: बैठक के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त के साथ सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई है. उपायुक्त हेमंत सती ने आगामी एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है.
 
डीसी से मिले सांसद

Hazaribagh News: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने डीसी हेमंत सती से मुलाकात की. इस दौरान सड़क, पेयजल, स्टेडियम निर्माण और व्यवसायियों को मिल रही आपराधिक धमकियों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में गंभीरता से पहल करने का निर्देश दिया.

 

बरही विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा के दौरान एनएच-19 (जीटी रोड) पर बरही चौक, महुदी और रसोइया धमना में लगातार लगने वाले जाम, सड़क दुर्घटनाओं और जर्जर सड़क की समस्या प्रमुखता से उठाई गई. इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक आशुतोष सोनी के साथ गहन विमर्श हुआ. 

इसे भी पढ़ें:

बैठक के बाद सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त के साथ सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई है. उपायुक्त हेमंत सती ने आगामी एक सप्ताह के भीतर इन समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही