Deoghar : सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को देवघर में नए आधार सेवा केंद्र (ASK) का उद्घाटन किया. यह नया आधार सेवा केंद्र देवघर व आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. यह केंद्र उन्नत तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसका उद्देश्य लोगों को तेज, पारदर्शी व अनुकूल आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएं प्रदान करना है.
ज्ञात हो कि पहले झारखंड में यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र केवल तीन जिलों रांची, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम में ही थे. चरणबद्ध तरीके से इनका विस्तार किया जा रहा है. देवघर के साथ-साथ गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा व पलामू जिले में नए केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं. निशिकांत दुबे ने लोगों को आधार सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूआईडीएआई के प्रयासों की सराहना की. कहा कि ऐसे प्रयास पारदर्शिता, दक्षता व सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा को बढ़ाते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment