Deoghar News: देवघर बिलासी टाउन क्लब इस वर्ष अपने 50 वर्ष के सफर को स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है. दुर्गापूजा को लेकर शंकर टॉकीज स्थित परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. मंगलवार को सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने क्लब के कार्यालय का उद्घाटन किया और पंडाल निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया. इस मौके पर बाबा बलियासे मुख्य रूप से मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:
क्लब के सदस्यों ने सांसद को स्वर्ण जयंती वर्ष में होने वाले पूजा आयोजन और पंडाल निर्माण की तैयारियों की जानकारी दी. क्लब की ओर से इस बार दुर्गापूजा को विशेष बनाने की तैयारी की जा रही है.
शंकर टॉकीज स्थित यह जगह देवघर के लोगों की पुरानी यादों से जुड़ी है. एक समय यहां सिनेमा प्रेमी फिल्म देखने पहुंचते थे. अब उसी परिसर में दुर्गापूजा का भव्य पंडाल आकार ले रहा है.
स्वर्ण जयंती वर्ष होने के कारण क्लब के सदस्यों में आयोजन को लेकर खास उत्साह है. पंडाल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. क्लब के सदस्य पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. श्रद्धालुओं के लिए पूजा स्थल पर बेहतर व्यवस्था करने की भी तैयारी की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

