Search

 
 
 

Hazaribagh News: नमो फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी का सांसद ने लिया जायजा

सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत जिले में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होना है. इसकी तैयारी को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शहर के न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास संचालित एक स्टिचिंग सेंटर पहुंचे, जहां टूर्नामेंट के लिए तैयार की जा रही आकर्षक नमो जर्सी की प्रिंटिंग और स्टिचिंग कार्य का निरीक्षण किया.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत जिले में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होना है. इसकी तैयारी को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने शहर के न्यू एरिया स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास संचालित एक स्टिचिंग सेंटर पहुंचे, जहां टूर्नामेंट के लिए तैयार की जा रही आकर्षक नमो जर्सी की प्रिंटिंग और स्टिचिंग कार्य का निरीक्षण किया. और यहां कार्यरत दर्जनों स्थानीय महिला कारीगरों से बातचीत की और उनके हुनर की सराहना की.

इसे भी पढ़ें: 

इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को साकार करने के उद्देश्य से नमो फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के लिए विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स फैब्रिक से तैयार होने वाली जर्सियों की प्रिंटिंग और स्टिचिंग का कार्य हजारीबाग के स्थानीय स्टिचिंग यूनिट को सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्थानीय महिला कारीगरों की भागीदारी न सिर्फ़ उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रही है, बल्कि स्थानीय लघु उद्योग और आत्मनिर्भरता को भी मजबूती दे रही है.

Uploaded Image

उनका लक्ष्य इस आयोजन को और अधिक व्यापक स्वरूप देना है, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर प्लेटफार्म मिल सके साथ ही खेल प्रेमियों को उच्चस्तरीय प्रतियोगिता देखने का अवसर मिले और क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्राप्त हो सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही