Search

 
 
 

अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद सुखदेव भगत के पुत्र शाश्वत सिद्धार्थ

बैंकाक में होने वाले 5वें अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व शाश्वत सिद्धार्थ करेंगे.
 

Ranchi : बैंकाक में होने वाले 5वें अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व शाश्वत सिद्धार्थ करेंगे. शाश्वत सिद्धार्थ लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत के पुत्र हैं. वे इस सम्मेलन में युवा व्यवसाय को बढ़ावा देने पर अपनी बात रखेंगे. जिसमें आदिवासी युवाओं के लीडरशिप, समावेशी विकास और शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा.

 

सम्मेलन बैंकाक में 21 और 22 अगस्त को होगा. इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व कौशल प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है. सम्मेलन में सभी देशों से एक-एक प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे, जो वैश्विक स्तर पर युवाओं के मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही