Ranchi News: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर से मुलाकात की. उन्होंने पलामू और गढ़वा में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करने और लंबित परियोजनाओं के लिए राशि जारी करने की मांग की.
सांसद ने NH-343 के करीब 49 किमी लंबे गढ़वा-रामानुजगंज खंड को NHAI को सौंपने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में सड़क को फोरलेन करने और छत्तीसगढ़ से कनेक्टिविटी बेहतर करने में मदद मिलेगी. NH-139 के सीलीदाग-पड़वा मोड़ के करीब 22 किमी हिस्से को भी NHAI के अधीन लाकर फोरलेन बनाने का अनुरोध किया.
इसे भी पढ़ें -
विष्णु दयाल राम ने गढ़वा-मझिआंव-कांडी-पंडुका ब्रिज और छतरपुर बाईपास-देवरी-जपला-सोन नदी ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर की DPR तैयार करने का प्रस्ताव भी रखा.
इसके अलावा CRIF की मोहम्मदगंज-दंगवार सड़क, कुट्टी मोड़-हुटार सड़क और सिंगरा के पास ROB परियोजना के लिए लंबित राशि जारी करने की मांग की. सांसद के अनुसार, सचिव ने सभी मामलों में सकारात्मक आश्वासन दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

