Search

 
 
 

Hazaribagh News: जमीन विवाद को लेकर अंचल कार्यालय पहुंचे सांसद, सीओ पर लगाए आरोप

जमीन विवाद को लेकर सोमवार को सदर अंचल कार्यालय में काफी गहमागहमी देखने को मिली. सांसद मनीष जायसवाल अपने समर्थकों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल पदाधिकारी आशुतोष कुमार पर कई आरोप लगाए.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: जमीन विवाद को लेकर सोमवार को सदर अंचल कार्यालय में काफी गहमागहमी देखने को मिली. सांसद मनीष जायसवाल अपने समर्थकों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल पदाधिकारी आशुतोष कुमार पर कई आरोप लगाए. वहीं, अंचल पदाधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मामले में कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी.

Uploaded Image

सांसद मनीष जायसवाल ने आरोप लगाया कि गुरुआ मौजा के प्लॉट संख्या-2, खाता संख्या-632, रकबा लगभग 24.5 एकड़ भूमि से जुड़े विवाद में प्रशासन निष्पक्ष तरीके से कार्य नहीं कर रहा है. 

इसे भी पढ़ें: 

उनका कहना था कि बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने पक्ष में दस्तावेज प्रस्तुत कर चुके हैं, इसके बावजूद कार्रवाई में पारदर्शिता नहीं दिखाई जा रही है.

 

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ धक्का-मुक्की की घटना हुई, जिससे उन्हें चोट लगी. सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच और सभी पक्षों के दस्तावेजों की जांच की मांग की.

 

इस दौरान गुरुआ मौजा के कई ग्रामीण भी अंचल कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों का कहना था कि उनकी भूमि और रास्ते से जुड़े विवाद का समाधान निष्पक्ष तरीके से किया जाए तथा प्रशासन सभी पक्षों को समान अवसर दे.

 

दूसरी ओर, सदर अंचल पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि जमीन विवाद में दोनों पक्षों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं. सांसद अपने पक्ष के दस्तावेज जमा कराने पहुंचे थे.

 

उन्होंने बताया कि उपलब्ध अभिलेखों और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा. सीओ ने अपने ऊपर लगाए गए मारपीट और धक्का-मुक्की के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि किसी के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही