Search

 
 
 

MTV Roadies 21: रणविजय की हुई वापसी, रोडीज रीबर्थ के साथ नए सफर की शुरुआत

Lagatar Desk :हाल ही में मेकर्स ने ‘रोडीज रीबर्थ’ का नया लोगो सोशल मीडिया पर जारी किया. लोगो में फीनिक्स को दिखाया गया है, इससे साफ है कि शो अपने पुराने अंदाज और रॉ एनर्जी को बरकरार रखते हुए नए ट्विस्ट के साथ वापसी करने की तैयारी में है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : टीवी का पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो MTV रोडीज अपने 21वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. इस बार शो को रोडीज रीबर्थ नाम दिया गया है. खास बात यह है कि लंबे गैप के बाद रणविजय सिंह एक बार फिर शो के होस्ट की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे. उनके कमबैक ने रोडीज के पुराने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. 

 

 

हाल ही में मेकर्स ने ‘रोडीज रीबर्थ’ का नया लोगो सोशल मीडिया पर जारी किया. लोगो में फीनिक्स को दिखाया गया है, जो नए जन्म और बदलाव का प्रतीक माना जाता है. इससे साफ है कि शो अपने पुराने अंदाज और रॉ एनर्जी को बरकरार रखते हुए नए ट्विस्ट के साथ वापसी करने की तैयारी में है. 

 

रणविजय ने किया नए सीजन का ऐलान

‘रोडीज रीबर्थ’ का प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें रणविजय नए कंटेस्टेंट्स को शो के ऑडिशन के लिए इनवाइट करते नजर आ रहे हैं. मेकर्स के मुताबिक, सितंबर में दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और पुणे में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे. हालांकि, ऑडिशन की सटीक तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है. 

 

शो के नए सीजन को लेकर रणविजय ने कहा कि ‘रोडीज’ उनके लिए सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक इमोशन है. उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी खुद को चुनौती देने और अपनी क्षमता साबित करने के लिए तैयार है. वह यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि कौन अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होता है और शो के दौरान आने वाले उतार-चढ़ाव का किस तरह सामना करता है.

 

‘रोडीज रीबर्थ’ के साथ अब फैंस को एक बार फिर रणविजय की होस्टिंग और शो की पुरानी रॉ एनर्जी देखने को मिलेगी. वहीं, नए सीजन में क्या बदलाव और नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, इसका खुलासा आने वाले दिनों में होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही