Search

 
 
 

Bihar News: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी UP में हाउस अरेस्ट, कहा- यह अघोषित इमरजेंसी

विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को यूपी पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. साथ ही उन्हें शाहजहांपुर जाने पर पाबंदी लगाए जाने पर उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है. मुकेश सहनी ने यपी सरकार और प्रशासन पर अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं.
 

Patna: विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी को यूपी पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. साथ ही उन्हें शाहजहांपुर जाने पर पाबंदी लगाए जाने पर उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है. मुकेश सहनी ने यपी सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें शाहजहांपुर और अन्य जनपदों के प्रस्तावित दौरे से रोकना यह अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति को दर्शाता है.

इसे भी पढ़ें: 

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के लेटर के आधार पर यह निर्देश दिया गया कि मुकेश सहनी के जनपद भ्रमण से कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है, जिसके चलते उन्हें लखनऊ में ही रोक जाने की बात कही गई है और उनके आवागमन पर निगरान रखने का निर्देश दिए गए हैं.

 

मुकेश सहनी ने कहा कि सरकार जनता के चुने हुए और जनहित में कार्य करने वाले नेताओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को हनन हो रहा है और सरकार असहमति की आवाजों से भयभीत हैं.

 

उन्होंने आगे कहा कि निषाद समाज के हक, अधिकार और आरक्षण की लड़ाई को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इससे आंदोलन कमजोर नहीं होगा. निषाद समाज अब जाग चुका है और अपने सम्मान और अधिकारों की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेगा. उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई से जनता में असंतोष बढ़ेगा और पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही