Search

 
 
 

मुंबई सोना लूट केस: बिहार STF व मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में मुजफ्फरपुर से 2 अरेस्ट

नवी मुम्बई में हुए करोड़ों का सोना लूट के मामले का बिहार एसटीएफ और मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया. पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
 

Muzaffarpur : नवी मुम्बई में हुए करोड़ों का सोना लूट के मामले का बिहार एसटीएफ और मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया. पुलिस ने बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूट के कई आभूषण बरामद किए गए हैं.

 

क्या है मामला

बीते 22 दिसंबर 2025 को अपराधियों ने नवी मुंबई के नेरुल स्थित 'संगम गोल्ड ज्वेलर्स' (सेक्टर-42 सी-वुड) शोरूम में धावा बोलकर करीब 2 करोड़ 62 लाख 26 हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए थे.

 

इस सनसनीखेज वारदात के बाद नवी मुंबई के एनआरआई सागरी पुलिस स्टेशन में कांड संख्या 469/25 दर्ज की गई थी. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

 

दोनों आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए बिहार भाग आए थे. तकनीकी सर्विलांस और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिहार एसटीएफ से संपर्क साधा.

 

सूचना मिली कि आरोपी मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं. त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने संयुक्त छापेमारी की और घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को धर दबोचा.


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी रामानंद यादव उर्फ आनंद यादव, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी रामजन्म गोंड के रूप में हुई है.

 

जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की और तलाशी ली, तो उनके पास से लूट का काफी सामान बरामद हुआ. जिसमें दो सेट सोने का हार, दो पीस सोने की चेन (लॉकेट के साथ), 04 पीस कान के झुमके, दो मोबाइल फोन शामिल हैं.

 

मुजफ्फरपुर में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना हो गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी ताकि लूट के शेष आभूषणों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही